बीकानेर, श्रीकोलायत। (धर्मेश पुष्करणा)। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कामगारों की नौकरी छूटी तो सबको गांव की याद सताने लगी थी। कामगार ही नहीं पढ़े लिखे छात्र नौजवानों के लिए भी घर वापसी एक मात्र विकल्प बन गया था। लगातार कामगारों की घर वापसी से कोरोना संक्रमण के खतरे और चिंता बढ़ने लगी है। आज आयी कोरोना रिपोर्ट में कोलायत उपखंड के गाडियाला क्षेत्र में 2 कोरोना पोजेटिव केस सामने आये है। संवाददाता धर्मेश पुष्करणा ने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम पोजेटिव मरीजो को लेने रवाना हो गयी है। गांव में कोरोना की दस्तक से हड़कंप मच गया तभी प्रशासन ने जनता को जागरूक रहकर गाइडलाइन का पालन करने को कहा।
Related Posts
लोगों की जान ले रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, बढ़ गई हैं चिंताएं
फिर लौट आया मास्क का दौर, केन्द्र ने जारी की एडवायजरी कोरोना के नए वेरिएंट…
ताश के पत्तों पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के नापासर के थाना क्षेत्र के गुसाईसर रोड पर कुछ युवक ताश के…
तेल फैक्ट्री पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, हजारों लीटर तेल करवाया नष्ट
बीकानेर, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीकानेर में…
