बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के करणीनगर में ट्रक से कांच को उतारते समय हादसा हो गया, जिससे चार मजदूर पर कांच गिर गया और वे चोटिल हो गए। चार में से दो को ज्यादा चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार करणीनगर में सुबह सुबह मजदूर एक ट्रक से कांच के टुकड़े उतार रहे थे। तभी एक बड़ा कांच का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को घटनास्थल पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर आए। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मजदूर दिनेश, हरीश, अजय एवं पवन घायल हुए है, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। ट्रोमा सेंटर सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने बताया कि हरीश व अजय के ज्यादा चोटे लगी है, जिनकी सिटी स्केन कराई गई है। दो मजदूरों की हालत चिंता से बाहर है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पहुंची।
Related Posts
कोरोना पाॅजिटिव रोगी वाले क्षेत्र में बनेंगे माइक्रो लेवल कंटेनमेंट जोन
बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव रोगी वाले क्षेत्र में…
बीकानेर : युवक को नंगा कर मारपीट की और वीडियो बनाकर किया वायरल, पढ़े खबर
बीकानेर। कोलायत कस्बे के मढ़ गांव से मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया…
बीकानेर : आर.पी.वी.टी.-2022 का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन, परीक्षा में 82.8 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित, देखे खबर
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा रविवार (11 सितम्बर) को बीकानेर, जयपुर और उदयपुर शहर में…
