आंदोलनरत किसानों के समर्थन में गहलोत ने निकाली पदयात्रा

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) अध्यक्ष वैभव गहलोत के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ और आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने जोधपुर में भी पदयात्रा निकली। पदयात्रा से लोगों को केंद्र के कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करवाया गया। प्रदेश कांग्रेस से जुड़े डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से यह पद यात्रा आरंभ हुई, जो नई सड़क राजीव गांधी चोक तक पहुंची। पदयात्रा में आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार के तीनों कानूनों के खिलाफ जन जागृति के जरिये आम जन को नुकसान से अवगत करवाने की बात कही।

जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र लोहावट में भी शनिवार को किसानों के समर्थन पैदल जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पैदल यात्रा में कॉन्ग्रेस के नवगठित महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जोधपुर में कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च मैं आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत के अलावा महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल जोधपुर पूर्व की महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ , दिव्या गहलोत सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

राजसमंद विधानसभा उप चुनाव से पहले मंत्रियों का जमावड़ा वहां शुरू होने लगा हैै। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के अलावा चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं कांग्रेस के अन्य कई प्रदेश स्तरीय नेता उदयपुर आकर राजसमंद रवाना हुए। इन नेताओं ने फिलहाल प्रत्याशी को लेकर राज नहीं खोला लेकिन कहा कि कांग्रेस प्रदेश की चारों विधानसभाओं में जीत दर्ज करेगी। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि उदयपुर संभाग में चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोल दिए गए हैं, जबकि डूंगरपुर में पहले खोल दिया गया। अब केवल प्रतापगढ़ और राजसमंद में मेडिकल कॉलेज नहीं है और यहां जल्द ही पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस वल्लभनगर, राजसमंद, सहाड़ा के साथ सुजानगढ़ सीट बड़े अंतर से जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *