गहलोत, डोटासरा जा सकते है दिल्ली:15 नवंबर तक राजनीतिक नियुक्तियां संभव

 

गहलोत, डोटासरा जा सकते है दिल्ली:15 नवंबर तक राजनीतिक नियुक्तियां संभव
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे की अटकलों के चलते एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जोर पकडऩे लगी है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार शाम शाम जोधपुर से सीधे दिल्ली जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी दिल्ली जाने की चर्चा है जहां वे मंगलवार रात और बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले नामों और राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट किए जाने वाले नामों को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर से सीधे दिल्ली जाने जाने के आधिकारिक दौरे की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डोटासरा संग जोधपुर से सीधे दिल्ली जा सकते हैं।
विधायकों ने तेज की लॉबिंग
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के बीच मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए वरिष्ठ विधायकों और मुख्यमंत्री के खास समर्थक विधायकों ने लॉबिंग तेज कर दी है, दिल्ली से लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक लगातार मेल मिलाप के जरिए लॉबिंग की जा रही है।
वैट कम करने पर भी दिल्ली से होगा फैसला
विश्वस्त सूत्रों की माने तो पेट्रोल डीजल पर वेट कम करने का फैसला भी अब कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ा गया है। कांग्रेस शासित पंजाब ने जहां वैट की दरें कम कर दी है तो वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने अभी तक वैट नहीं किया है, माना जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठकों के दौरान वैट कम करने का फैसला हो सकता है।
चूंकि 14 नवंबर से 29 नवंबर के बीच पार्टी का देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरू होने वाला है। इससे पहले पार्टी नेता चाहते हैं कि वैट की दरें कम की जाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास पर वैट की दरें कम करने और राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है।
15 नवंबर तक हो सकती है राजनीतिक नियुक्तियां
बताया जाता है कि कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है, 15 नवंबर तक प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खुल सकता है। संवैधानिक पदों के साथ ही बोर्ड-निगमों में राजनीतिक नियुक्तियां होंगी।
15 महीने के बाद जोधपुर जाएंगे सीएम
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ करीब 15 महीने के बाद जोधपुर दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते साल राखी के मौके पर जोधपुर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *