जयपुर। धोद विधायक परसराम मोरदिया की पुत्री सुमन सोमवार को सोजत की पूर्व विधायक संजना आगरी के पुत्र कुणाल से विवाह बंधन में बंध गई। वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पंहुचे। प्रदेश में दो विरोधी दलों के नेताओं के बीच सियासी कलह और बयानबाज़ियों के बीच अब पारिवारिक रिश्तेदारी की सुखद खबर से चर्चाओ के साथ कई अटकलें लगाई जा रही है। विधायक परसराम मोरदिया लोकसभा के अध्यक्ष रह चुके स्व. बलराम जाखड़ के अति निकटतम नेताओ में से एक है। इन्होने अपनी पुत्री का विवाह सोजत की भाजपा की पूर्व विधायक रहीं संजना आगरी के पुत्र कुणाल से सोमवार को संपन्न हुआ। इस तरह भाजपा और कांग्रेस दोनों धुर विरोधी दलों के नेताओं का रिश्ता ‘समधी-समधन’ के पारिवारिक रिश्तेदारी में तब्दील हो गया।

यह विवाह समारोह जयपुर स्थित एक होटल में संपन्न हुए इस विवाह समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बाकायदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मेंत्रियों-विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शामिल हुवे।