बीकानेर। बीकानेर में स्थापित क्वारेन्टाइन सेन्टरों पर खाने की गुणवता को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विडियो के बात हरकत में आएं जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने सेन्टरों का निरीक्षण कर गुणवता पर नाराजगी जताई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए क्वेरंटाइन सेंटर (महेश्वरी धर्मशाला) तथा कोविड हाॅस्पीटल में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गौतम ने बुधवार को को पीबीएम अस्पताल के रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए गौतम ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।
Related Posts
बच्चों को दी पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा
अजय मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय समाजोपयोगी शिविर आयोजित। बीकानेर। रंगा कॉलोनी स्थित अजय मेमोरियल…
डॉ अल्पना का शोध पत्र अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी में चयनित
बीकानेर, 1 सितंबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के चर्म एवं रति विभाग की सीनियर रेजिडेंट…
कल शिक्षक नेता पुरोहित की सातवीं पुण्यतिथि पर होगा टीकाकरण
बीकानेर, रुद्र युवा विकास मंच एवं शिक्षक नेता भंवर पुरोहित कार्यक्रम संचालन समिति के सयुंक्त…
