देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में घरेलू गैस के रिसाव के बाद लगी आग में झुलसने से एक की मौत हो गई है। वहीं पांच जने घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि हादसे वाले घर में मृत्यु उपरांत होने वाले भोज के दौरान यह घटना हुई है। एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार गोड़ू के पास रामनिवास विश्नोई की ढ़ाणी में घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव यानी लीकेज हुआ। जिसके बाद आग लग गई। पूरा छपरा ही आग की चपेट में आ गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी के अनुसार वहीं पांच घायलों को पीबीएम ले जाया जा रहा है।
Related Posts
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की…
युवक पर फायरिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस…
