गहलोत के मुख्यमंत्री बनने पर फैन्स क्लब ने मनाई खुशियां

गंगाशहर में फोड़े पटाखे, उड़ाई गुलाल, बांटी मिठाई।

बीकानेर। अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद अशोक गहलोत फैन्स क्लब के तत्वावधान में लखोटिया चौक में पटाखे जलाए गए तथा एक-दूसरे के गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गई। वहीं गंगाशहर इलाके में भी ढोल-ताशे बजाकर, पटाखे फोड़ कर खुशियां व्यक्त की गई।

क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय से कार्यकर्ताओं में खुशी है, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। पूर्व पार्षद गोपाल पुरोहित ने कहा कि आमजन ने भाजपा की कुरीतियों से परेशान होकर कांग्रेस पर विश्वास जताया।

होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने कहा कि कांग्रेस छत्तीस कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अब प्रदेश में जनकल्याण के अनेक कार्य हो सकेंगे।

पूर्व पार्षद राजेश भोजक ने कहा कि अशोक गहलोत के नाम पर विश्वास जताकर आलाकमान ने लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की है। गौरव व्यास ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं, वृद्धों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए उम्मीद की नई किरण लाई है।

इस अवसर पर पूनम चंद व्यास, राजकुमार व्यास, मुकेश रामवतार, रवि कलवाणी, हरीश व्यास, करण पुरोहित, राहुल व्यास, कृष्ण बलदेव पुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

गंगाशहर क्षेत्र में अशोकगहलोत समर्थक गुलाब गहलोत के नेतृत्व में खुशियां व्यक्त की गई। यहां समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजा कर डांस किया। पटाखे फोड़े गए और गुलाल उड़ाई गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आने-जाने वालों को भी मिठाई खिला कर अशोकगहलोत के मुख्यमंत्री बनने पर खुशियां मनाई गईं।

गहलोत

पूर्व पार्षद श्याम तंवर ने अशोक गहलोत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। तंवर नेे कहा कि गहलोत के मुख्यमंत्री बनने से राज्य के पिछड़े, दलित, युवा सहित सभी वर्गों को संबल मिलेगा। अशोकगहलोत एक कद्दावर और अनुभवी राजनेता है। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *