बीकानेर। जेएनवीसी थाने क्षेत्र में पैसे डबल करने की बात कहकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। घटना जुलाई 2021 को जेएनवी थाना क्षेत्र की है। इस सम्बन्ध में वैष्णो धाम के पीछे रहने वाले दिनेश शर्मा ने संदीप सेठिया,रतलाल सेठिया,रीतिका पत्नी संदीप सेठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध मेंं प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे 6 माह में पैसे डबल करने की बात की। इस दौरान आरेापियों ने उसे तरह-तरह की कई स्कीमें भी दिखायी। जिस पर उसने भरोसा कर लिया ओर आरोपियों के कहे अनुसार 6 माह में पैसे डबल करने के लिए दे दिए। इस सम्बंध में जब प्रार्थी ने आरेापियों से 6 माह बाद पैसे डबल मांगे तो अब देने से इंकार कर रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
नाबालिग से किया दुष्कर्म, पढें खबर
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लडक़ी को बेहोश कर दुष्कर्म करने का…
नाबालिग को अगवा कर रेप की कोशिश: चीख़ सुन जंगल में पहुंचे ग्रामीण, लोगों को देख आरोपी भागे, इंसाफ के लिए भटक रही नाबालिग
भरतपुर जिले के वैर थाना इलाके की नाबालिग बच्ची को किडनैप कर दो युवकों ने…
बीकानेर के इस सट्टेबाज को सूरत पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जब से बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने शहर के सट्टेबाजो पर लगान लगाई है तब…
