बीकानेर। जिले के जामसर थानान्तर्गत पूर्व सरपंच पर पद का दुरपयोग कर अपनों को लाभ पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भोमसिंह इन्दा ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि पूर्व सरपंच रफीक शाह ने अनुचित लाभ पहुंचाने के लिये डांडूसर रोही स्थित जोहड़ पायतान की भूमि को अपने भाईयों के नाम आवंटित कर दी। इंदा ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद जांच करवाई गई। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने रफीक शाह,लतीफ शाह व अरशद शाह के खिलाफ धारा 420,467,471,447 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सउनि आदेश कुमार कर रहे है।
Related Posts
बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने अब जनता को रूलाना कर दिया शुरू, फिर बढ़े दाम
बीकानेर। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दो दिन राहत देने के बाद गुरुवार को एक…
तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, धोरों पर नाचेंगे ऊंट, होंगी प्रतियोगिताएं
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव इस बार तीन…
एग्जिट पोल : सिर्फ अनुमान, एक नहीं 6 बार फेल हुए हैं एग्जिट पोल
वर्ष, 2004,2014, 2015, 2017 व 2023 में हुआ था उलट फेर कभी-कभी दोनों में निकल…
