भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, गांव में शोक का माहौल

बीकानेर। देर रात 2.30 बजे सरदारशहर के पास मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। टाटा सफारी और केंटर की आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोगों में से पांच की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायलों को गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर किया गया।

बीकानेर ले जाते समय एक और घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो युवक रीड़ी गांव के निवासी हैं, जबकि एक मृतक जवांई राजासर का बताया जा रहा है। हादसे में घायल केंटर चालक को सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी की हालत इतनी बुरी हो गई थी कि शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की वजह तेज गति और लापरवाही मानी जा रही है।

घटना के बाद रीड़ी गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *