बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन चौराहे के पास कुछ युवकों द्वारा एक घर पर फायरिंग कर घर के बाहर खड़े वाहनों को तोडऩे का मामला दर्ज हुआ है। 66 वर्षीय किसनलाल तंवर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम को गजानंद तंवर,भवानी तंवर,शंकरलाल तंवर,गोपीकिशन,महेश कुमार,सौरभ तंवर,अनिल सोलंकी,देवकिशन और गजानंद के चार भांजे मेरे घर आएं और घर का दरवाजा तोड़ा और अभद्र गालियां निकाली। पुलिस को इतला देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौका मुआयना करने के बाद फिर 20-25 जनों के साथ हथियार लेकर आएं इन सबने घर के बाहर खड़ी 2 स्कूटी और चार मोटरसाईकिल तोड़ डाली। इतना ही नहीं दो फायर भी किये। पुलिस ने 323,341,143,427 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच सउनि अरूण मिश्रा को सौंपी है।
Related Posts
पुलिस ने एंबुलेंस में मरीज की जगह ये क्या पाया ? देखे
बीकानेर। अब मादक पदार्थों के तस्करों ने अपने कारोबार को चलाने के लिए सरकारी व…
ट्रक ने टैम्पू को मारी टक्कर एक युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर। बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने लापरवाही से ट्रक को चलाते…
कांग्रेस पार्षदों ने निगम भंडार में बोला हल्ला
बीकानेर। शहर में लगातार बिगड़ रही सफाई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल…
