देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में कोठारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग जाने से एकबारगी अफरा तफरी मच गई। शुक्र रहा कि इस समय कार में कोई नहीं था, ऐसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग से कार के आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। जानकारी मिली है कि करीब डेढ़ बजे कोठारी अस्पताल के पास डॉ. प्रीति कल्ला के घर के आगे खड़ी कार के नीचे से धुआं आता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग की लपटे तेज हो गई। जिसमें बोनट, ईंजन, स्टेयरिंग, ब्रेक, ड्राइवर सीट व उसके पास की सीट जलकर राख हो गई। इस दौरान यहां खड़े लोगों ने पानी और मिट्टी फेककर आगे बुझाने में लग गये। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ईंधन टैंक तक नहीं पहुंची, अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
Related Posts
तस्कर को लिया पुलिस रिमांड
श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस ने बीकानेर से यहां हथियार सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किए…
बदमाशों ने की ATM लूटने की कोशिश, 35 लाख से भरा ATM उखाड़ा, पुलिस ने देखा तो हुवे छूमन्तर
चूरू, जिले के सादुलपुर शहर में बदमाशों द्वारा एसबीआई एटीएम उखाड़ने का मामला सामने आया…
15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
बीकानेर । दोपहर को 15 वर्षीय लडक़ी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कोटगेट…
