बीकानेर। घर जा रहे युवक के साथ मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थी किशोर नायक ने नोखा पुलिस थाने में प्रेमसिंह,श्यामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सोवा से किरतासर रोड़ पर 22 अगस्त की रात को 9 बजे की है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीपल के गट्टे के पास पहुंचा तो आरोपियों ने पीछे से आए और प्रार्थी को रोका। प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ लाठी और डंडों के साथ मारपीट की और जाति को निशाना बनाते हुए गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बीस वर्षीय युवती ने लगाई फांसी,नहीं मिला सुसाइड नोट
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में एक बीस वर्षीय युवती फांसी के फंदे…
चोर घुसे ऑफिस में और रूपये लेकर हुए फूर
बीकानेर। शहर में चोरों ने जबरदस्त आंतक मचा रखा है पिछले कई दिनों से चोर अलग…
दो उपनिरीक्षकों के तबादले
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिले के दो…
