बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद एक सैन्य की अधिकारी की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सूचना मिलने के साथ ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सेना के सूत्रों का कहना है कि बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुई एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद सेना के एयर डिफेंस के एक कर्नल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मारे गए सैन्य अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वह अधिकारी एक वायु रक्षा इकाई का कमांडिंग अधिकारी था। सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक सेना व पुलिस की ओर से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया जा रहा है। सैन्य सूत्रों की मानें तो महाजन फील्ड रेंज में गोली चलने से मारे गए कर्नल बतौर कमांडिंग ऑफिसर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। ऑफिसर का नाम कर्नल संजय सिंह राणा बताया जा रहा है।
Related Posts
बीकानेर में दरिंदे की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। बीकानेर में एक वहशी दरिंदे की शर्मनाक करतूत सामने आई। जहां आरोपी चार की…
पुलिस ने जुआ खेल रहे एक दर्जन के करीब लोगों को गिरफ्तार किया
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर नयाशहर पुलिस ने देर रात…
बीकानेर पुस्तक-संस्कृति का गढ़ : डॉ.चारण
मधु आचार्य ‘आशावादी’ की 19 कृतियों का लोकार्पण बीकानेर। वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु…
