देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसको लेकर आज बीकानेर में युवा मोर्चा शहर द्वारा पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों का पुतला फूंका गया। कोटगेट पर युवा मोर्चा द्वारा यह पुतला फूंका गया। इस सम्बंध में जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लिए गए कहे गए आपत्तिजनक बयानों के विरोध में यह पुतला फूंका गया। व्यास ने बताया कि पाकिस्तानी आर्थिक हालात बद से बत्तर हो रहे है। जिसके चलते वहां के नेताओं के हालात भी बुरे हो गए। इसी के चलते भुट्टों ने ध्यान भटकाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है जो कि किसी भी सूरत में सहनीय नहीं होगा। व्यास ने कहा की भारत की बढ़ती ताकत के कारण ऐसे ओछो शब्दों का प्रयोग किया गया है। युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष मदन सोनी ने कहा कि नापाक देश के विदेश मंत्री की बोखलाहट बताने के लिए काफी है कि मोदी जी उनके सपनों में भी आते है। जिसके चलते उनकी जुबान पर हर समय मोदी जी ही रहते है। इस दौरान भाजपा नेता गोकुल जोशी,किसान मोर्चा के श्याम सुंदर, युवा मोर्चा के विक्रम राजपुरोहित, रोहिताश व्यास, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, नितिन हर्ष, चन्द्र प्रकाश गहलोत सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
Related Posts
बीकानेर : रावतसर कुम्हारान में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, पढ़े खबर
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को रावतसर कुम्हारान में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…
बस से भिड़ी पिकअप, करीब एक दर्जन लोग हो गये घायल
बीकानेर। । जिले के महाजन थाना क्षेत्र के अर्जुनसर पल्लू मेगा हाईवे पर पिकअप गाड़ी…
बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के मद्देनजर शुक्रवार को प्रातः 8 से दोपहर 12.30…
