बीकानेर, 26 फरवरी। जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 फरवरी 2026 को 33/11 केवी जीएसएस ओल्ड फिल्टर प्लांट पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर के बदलने तथा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे।
इस कार्य के चलते 33/11 केवी जीएसएस ओल्ड फिल्टर प्लांट से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में खारा इंडस्ट्रियल एरिया, ल्यूब्सिड, हुसंगसर विलेज, नया एजी, पुराना एजी सहित संबंधित गांव शामिल हैं।
डिस्कॉम अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही विद्युत सप्लाई पुनः सुचारु कर दी जाएगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता (ग्रामीण), जोधपुर डिस्कॉम, बीकानेर द्वारा जारी की गई है।
