बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड नं.33 सरस्वती कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय हड़मान पुत्र गणपतराम सोनी ने वार्ड नं.34 निवासी देवेन्द्र, विक्रम, दयाकिशन, राजकिशन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 15 दिसंबर को आरोपियों ने एकराय होकर उसे बंधक बनाकर मारपीट की तथा धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 342, 504, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
तीन बड़े सटोरियों को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। बीकानेर एसपी प्रीति चन्द्रा ने शहर में होने वाले सट्टे के कारोबार को बड़े…
अजगर ने खेत में 40 किलो के नील गाय के बच्चे का किया शिकार, टीम रेस्क्यू करने पहुंची तो वापस उगला
अलवर। अलवर के सरिस्का से लगते थानागाजी क्षेत्र के एक खेत में करीब 10 फीट…
पुलिस ने पकड़ा जुए का बड़ा अड्डा, 6 लाख नगद बरामद
जयपुर। जयपुर में एक बड़ा जुआ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने एक साथ 22…
