बीकानेर। जिले के देशनोक थानान्तर्गत एक बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ताश खेलते समय हुए विवाद के बाद बुजुर्ग के साथ मारपीट हुई। जिसमें गंभीर चोटें लगने के कारण वृद्व की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि देशनोक के केसरदेसर जाटान गांव में रतिराम जाट में अपने गांव के लोगों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें रतिराम गंभीर घायल हो गया। जिसे पीबीएम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मारपीट किसने की और किस बात को लेकर हुई। अभी तक इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार की ओर से किसी प्रकार का पुलिस को कोई परिवाद भी नहीं दिया गया है।
Related Posts
पुलिसकर्मियों पर शराबी को भगाने और दुव्र्यवहार करने के आरोप में मोहल्ले के लोगो ने जताया रोष
बीकानेर। पुलिसकर्मियों पर शराबी को भगाने और दुव्र्यवहार करने के आरोप में मोहल्ले के लोग…
विवाहिता के साथ टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म
बीकानेर। जिले के देराजसर के नारसीसर गांव की एक विवाहिता के साथ गांव के ही…
आरएसी के जवानों ने कोचर, चौधरी व गहलोत के साथ की हाथापाई
बीकानेर। जिला कलेक्ट्रेट पर आरएसी के जवानों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आरएसी के जवानों के…
