बीकानेर। शहर के एक थाने में जुआरियों पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एकबारगी हड़ंकप मचा दिया। शहर के बीच स्थित नयाशहर थाना क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी इस इलाके में पर्ची सट्टा, जुआ, किके्रट पर सट्टे का खेल बड़े पैमान पर चल रहा है। इस पर नयाशहर थानाधिकारी ने अलग अलग टीमें बनाकर पूरे अपने क्षेत्र में करीब 7 जगहों पर कार्यवाही करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया ये सभी लोग अंको पर दांवा या ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने अंकित से 1665 व राजेश 10000, मूलचंद 500, जेसराम 1030, सुनील 10,000, विकास से पुलिस 1040 रुपये बरामद किये है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज कर जांच की। थानाधिकारी ने बताया कि ये अभियान निरंतर जारी रहेगा जिससे की जुआ सट्टा करने वालों में कमी आयेगी।
Related Posts
बीकानेर : विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत…
लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र के 10 एमकेडी मलकीसर में रहने वाले एक युवक…
बीकानेर : चाय की दुकान पर हुई कहासुनी फिर चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी
देवेन्द्रवाणी न्यूज़। बीकानेर में अपराध और अपराधी बेखौफ बढ़ते जा रहे है। चोरी हो या…
