धूमधाम से मनाया ईद उल अजहा, सवेरे पढ़ी नमाज फिर चला गले लगकर मुबारक बाद का दौर

देवेन्द्र वाणी न्यूज़। बीकानेर सहित प्रदेशभर में आज त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा आज परम्परागत रूप से मनाया गया। शहर में पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। इस बीच घर-घर में त्याग और कुर्बानी का पैगाम दिया जा रहा है। बीकानेर में बड़ी ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अता की गयी। ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली ने बताया कि बड़ी ईदगाह में ईद की सामूहिक नमाज अता की गयी। यहां शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने नमाज अदा करवाई। सामूहिक नमाज के दौरान देश में अमन, चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं की गयी। ईद की नमाज के बाद आपस में गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। इस दौरान पूर्व महापौर मकसूद अहमद,सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला सहित अनेक जनों ने नमाजियों को ईद की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *