बीकानेर। शहर में युवाओ में जुए की लत लगातार बढ़ती ही जा रही है। हालाकि पुलिस जुआरियों पर कार्यवाही की अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाती है। फिर भी कही न कही जुआरियों को शह पर खाकी को हमेशा संदेह के घेरे में ही रखा जाता है। पिछले दिनों पुलिस ने एक घर में छापा मारकर जुआ पकड़ा था उससे नाराज संचालक ने एक युवक को अपने कैसिनों में ले जाकर पीटा। कोटगेट थाने में दर्ज मामले में युवक मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ने सन्नी चायल नामक युवक पर गंभीर आरोपी लगाते हुए मामला दर्ज करवाया कि जब वह डागा बिल्डिग स्थित हनुमान मंदिर के पास गुजर रहा था तभी हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में अवैध रुप से जुआ घर संचालन करने वाले सन्नी चायल ने उसे रोक लिया और कहा तुने हमारे यहां छापा पड़वाया है जबकि हम कोटगेट थाने में जुआ संचालन करने की बंधी देते है। फिर भी पुलिस ने शिकायत पर हमारे यहां 10- 12 दिन पहले छापा मारा था। इससे नाराज चायल ने युवक मनीष कुमार को पकडक़र अपने कैसिनों में ले गया और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया तथा जेब में पड़े 48900 रुपये छीन लिये। पुलिस ने धारा 323, 342, 382 भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच उनि शंकर लाल को दी गई है।
Related Posts
बीकानेर : शराब से भरा ट्रक, चालक के पास बिल्टी गेहू की, पुलिस ने की कार्यवाही, पढ़े
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक के मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कड़े निर्देशों के बाद…
बीकानेर : निजी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। रानी बाजार स्थित संचालित एक निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत…
मकान के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को दिया अंजाम
बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र में एकबार फिर चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
