देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। जिले में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बार एसोसिएशन बीकानेर ने फिर 18 से 27 नवम्बर तक अदालतों में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि शहर में बढ़ते संक्रमण के कारण कोर्ट के साधारण मामलों में उपस्थित होने में असमर्थ हो रहे है तथा हमारे साथी अधिवक्तागण व उनके परिजनों के पॉजिटिव आने से माहौल ओर गंभीर हो रखा है। जिसे देखते हुए 27 नवम्बर तक कोर्ट में काम नहीं करेंगे। उसके आगामी तीन दिनों तक अवकाश होने के कारण भी कोर्ट नहीं लगेंगे। सचिव शिवराम भादू ने बताया कि अति आवश्यक मामलों एवं कोविड-19 के तहत जिन मामलों के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देश है,जैसे जमानत के स्थगन के मामले एवं सुपुर्दगी के अलावा उन सभी विशेष मामलों में जिनमें दोनों पक्ष बहस करना चाहते है। उनमें व्यक्तिगत उपस्थित होकर अथवा विडियो कॉन्फ्रेसिंग से पैरवी कर सकते है।
Related Posts
श्रीराम वाटिका कॉलोनी ग्रुप करवा रहा है श्रीमद्भागवत कथा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। श्रीराम वाटिका कॉलोनी ग्रुप के तत्वाधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का…
बीकानेर : विधि स्नातक एवं विधि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेष प्रक्रिया प्रारम्भ, पढ़े खबर
बीकानेर, महाविद्यालय में एलएल.बी. प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो चूकी है। इच्छुक…
मास्क लगाने से घट गए टीबी के नए मरीज
बीकानेर। प्रदेश भर के श्वसन एवं टीबी-चेस्ट स्पेशलिस्ट की वेबिनार में यह तथ्य सामने आया।…
