बीकानेर/महाजन। बारिश का दौर शुरू है और अच्छी बारिश के बाद खेत में बुवाई भी हो रही है। खेत में बुवाई कर रहे दो व्यक्तियों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ट्रेक्टर पलट गया और चालक व किसान उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को लूणकरनसर सीएचसी में रखवाया है। हैडकांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि खेत मालिक मोहनलाल जाट (52) एवं डेलाणा निवासी ट्रेक्टर चालक विजयपाल बिश्नोई बुधवार देररात को खेत की बुवाई कर रहे थे। खेत मालिक ट्रेक्टर पर बैठा बीज छिडक़ रहा था। तभी ट्रेक्टर पलट गया, जिससे वह दोनों उसके नीचे दब गए। खेत में मौजूद लोगों ने उन्हें ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर के नीचे से निकाला। महाजन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को लूणकरनसर अस्प्ताल की सीएचसी में रखवाया है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृतकों के घर पहुंच कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।
Related Posts
महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
नोखा, महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार…
बीकानेर : निगम की टीम पकड़ी रही गायें हो रहा विरोध
बीकानेर। नगर निगम द्वारा सड़कों पर घुम रही गायों को पकडऩे का अभियान धीरे-धीरे तेज…
बीकानेर : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप पहुंचे महापौर निवास, कहा-पूरे परिवार का रहा सहयोग, पढ़े खबर
बीकानेर। छात्र संघ चुनाव परिणाम का आज का दिन काफी गहमागहमी से भरा रहा। महाराजा…
