डोटासरा पहुंचे बीकानेर, कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम गहलोत

बीकानेर। एनएसयूआई के स्थापना दिवस के मौके पर बीकानेर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शिकरत करने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर पहुंच चुके हैं। तेज गर्मी के चलते थोड़ी उनकी तबीयत नासाज नजर आई, जिसके चलते उन्होंने सर्किट हाउस में आराम किया। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी नजर आए। अब से कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर सादुल क्लब मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा। सीएम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी भी सादुल क्लब मैदान पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां से सीएम सीधे रविन्द्र रंग मंच के लिए रवाना होंगे। जहां एनसूयआई के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *