पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भी भाजपा नेताओं में रही दूरी, पढ़े खबर

देवेन्द्रवाणी न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भी जनसंघ से भाजपा बनी पार्टी के नेताओं की आपसी दूरी बनी रही। पं.दीनदयाल उपाध्याय की मुर्ति स्थल पर शहर भाजपा द्वारा आयोजित श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेष प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य अल्पसख्यंक वर्ग के नेता मुमताज अली जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, जिला मंत्री अनिल शुक्ला, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, महिला नेता मधुरिमा सिंह, पूर्व पार्षद प्रमानन्द औझा सहित गिनती के नेताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। अध्यक्ष अखिलेष प्रताप सिंह के कार्यकारिणी से जुड़े नेता भी इस कार्यक्रम में सरीक नहीं हुए। बताया जाता है कि भाजपा के विजय उपाध्याय ने अलग से दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण कार्यक्रम रखा। जिसमें दिनेश सांखला, रमेश चैहान, जगदीश सोंलकि, घनश्याम लोहिया, सुल्तान सिंह, बजरंग व्यास, पवन व्यास सरीक हुए। और तो और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल ने भी अलग से कार्यक्रम रखने के समाचार प्रेषित किये। सांसद सेवा केन्द्र जो केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के घर से संचालित होता है के अनुसार सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखभ दास बोड़ा, ओम आचार्य, ओम सोनगरा, एडवोकेट दाऊ लाल हर्ष, किसान नेता किसन चैधरी, एडवोकेट सुरेश शर्मा, सत्यप्रकाश आचार्य, जेठानन्द व्यास, श्रीभगवान अग्रवाल, संघ के केदार अग्रवाल, सरीके अनेको नेताओं ने भाजपा संस्थापक के कार्यक्रम से अपनेआप को दूर रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *