बीकानेर। जयपुर रोड पर शुक्रवार देर रात को चलते ट्रक का टायर खुलकर सडक़ किनारे खड़े गंगा रेजीडेंसी के डायरेक्टर मनोज माली की जान ले ली जान लेवा हादसा जयपुर रोड रोड स्थित एक होटल के सामने हुआ जानकारी के अनुसार गंगा रेजिडेंसी के डायरेक्टर नागौर निवासी और हाल में जेएनवीसी कॉलोनी में रहने वाले मनोज कच्छावा परिवार के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे खाना खाने के बाद ढाबे से बाहर आकर सडक़ किनारे पहुंचे। इसी दौरान हाइवे से गुजर रहे एक ट्रक का टायर खुल गया तेजी से घूमते हुआ मनोज को चपेट में ले लिया उसकी गर्दन पर गहरी चोट लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथी व परिजनों ने मनोज को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
Related Posts
करंट लगने से पति-पत्नी की मौत
बीकानेर। शुक्रवार सुबह जिले के भोजेरा गांव से दुख भरी घटना सामने आई जहां एक…
महिला हुई गायब परिवार जने परेशान
बीकानेर। जिले के खाजूवाला कस्बे से एक युवती के घर से गायब होने पर पुलिस…
ट्रक व ट्रेलर की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
बीकानेर। जिले के महाजन क्षेत्र में एक ट्रक व ट्रेलर की भिड़ंत हो गई ।…
