बीकानेर। शहर के जिम्मेदारो के घर के एक कमरे में कब्जा हो गया और घर के मुखिया को कोई जानकारी नहीं हुई। नगर निगम के कमरा नं 28 से एक संगठन लम्बे समय से अपनी गतिविधिया कर रहा है। नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस संघ को निगम मुख्यालय के 28 नं कमरे को खाली करने का नोटिस जारी किया है। संगठन कोई गैर नहीं निगम के ही अपने कर्मचारियों का है परन्तु उपायुक्त ने जो नोटिस जारी किया है। उसकी भाषा कर्मचारियों को कही न कही चोटिल करती है। मज़े की बात यह है की जिस शहर की देखरेख की जिम्मेदारी जिन अधिकारियो के पास है उन्हें ही अपने घर के एक कमरे को खाली करने का नोटिस जारी करना पड़ा। ऐसे अधिकारियो से शहर की जिम्मेदारी की उम्मीद कैसे की जाये? जब उनके घर के कमरे पर ही कब्जा है इन अधिकारियो को शहर के अवैध कब्जो का पता भी है या नहीं ये तो भगवान ही जाने।

बताया जाता है जिस कमरा नं 28 को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। यह कमरा अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस संघ के अधीन है। उपायुक्त द्वारा जारी नोटिस की भाषा के अनुसार कमरा नं 28 पर अनाधिकृत कब्जा है जो कि नियम विरुद्ध है। जारी नोटिस में उपायुक्त ने उक्त कमरे को 3 दिवस में खाली करवाने के आदेश देने के साथ ही 3 दिवस बाद निगम स्वयं कक्ष को खाली करवाते हुवे अपने कब्जे में ले लेगी और सम्बंधित संगठन के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।