धरणीधर मैदान में किया पौधरोपण

बीकानेर। बीकानेर महिला उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आज धरणीधर मैदान में पांच पेड़ लगाकर वृक्षारोपण की शुरुवात की संस्था सचिव आरती आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए संस्था ने आज पाँच पेड़ लगाकर पर्यावरण सरक्षण में पहल की है

संस्था सदस्यों ने लगाए गए पेड़ो की देखभाल करने की शपथ ली व आगामी दिनों में संस्था द्वारा और पेड़ लगाकर वृक्षारोपण अभियान को निरन्तर जारी रखा जाएगा।

आज के वृक्षारोपण अभियान में दीपशिखा, अर्चना सक्सेना, सपना खत्री, अनु सुथार, सीमा शर्मा, अनुराधा आचार्य, सुशीला बोड़ा एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *