बीकानेर। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश बाना के नेतृत्व में आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने के लिए अवगत कराया। इस दौरान विधायक महिया ने पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाने एवं प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधि मंडल में मंागीलाल जाखड़, केशरीचंद लूखा, ओम प्रकाश गांधी, रामनिवास पूनिया,पवन शर्मा, राजेश कुमार दुबे आदि शिक्षाकर्मी शामिल हुए।
Related Posts
नारी के सम्मान में राष्ट्र सेविका समिति तथा अन्य महिला संगठनों ने किया प्रदर्शन
www.devendravani.com बीकानेर। पश्चिम बंगाल के संदेशख़ाली , कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर (चोप्रा) में हुई…
ई मित्र प्लस मशीन पर पेंशन सत्यापन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध
बीकानेर। ई-मित्र प्लस मशीनों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु जीवन प्रमाण पत्र का…
बीकानेर : रात को हुवा कोरोना महाविस्फोट, अभी आये 25 नये पोजेटिव केस
बीकानेर। बीकानेर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।…
