बिना आर्ग्युमेंट के जल्दबाजी में फैसला किया, फैसला वापस लें: CM गहलोत

जयपुर, ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध में कांग्रेस ने रविवार सुबह महारैली निकाली। CM अशोक गहलोत ने अमर जवान ज्योति से तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए ‘अग्निपथ योजना’ को वापस लेने की मांग रखी। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं। आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं। CM अशोक गहलोत ने कहा- पूरे देश के अंदर युवाओं में जिस प्रकार से आक्रोश पैदा हुआ है। उनकी भावनाओं को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को समय रहते समझना चाहिए। बिना आर्ग्युमेंट के जल्दबाजी में फैसला किया गया है। इसको देश, जनता और फौजी अफसरों ने अस्वीकार कर दिया है। सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि यह योजना किसी भी रूप में लोकहित में नहीं है। मेरा मनना है सरकार जल्दी फैसला कर इसको वापस लें। PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा बोले- देश की सेना में ‘अग्निपथ योजना’ के तहत अग्निवीर लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने किया है। ये हमारे देश के खिलाफ है। देश की सुरक्षा के खिलाफ है। युवाओं के खिलाफ है। पहले इन्होंने किसान पुत्रों के साथ धोखा किया। फिर व्यापारियों के साथ धोखा किया। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया। अब 4 साल की भर्ती करने का जो निर्णय लिया गया है। ये युवाओं के खिलाफ है। इसको तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत सब लोग इन युवाओं के साथ खड़े है। जैसे किसानों से मांफी मांगी। वैसे इनको देश से माफी मांगनी पड़ेगी। जब तक समय निकल जाएगा।

डोटासरा बोले- ये बहुत बड़ा मुद्दा है, जिस सेना के शौर्य के पीछे छीपकर 2019 का चुनाव जीता। वह आज उस सेना के पीछे भी पड़े हुए है। वह उस सेना में भी टुकड़े करना चाहते हैं। आरएसएस के लोगों को भरना चाहते हैं। एक चौथाई ले लेंगे, उसके बाद फिर तीन चौथाई का क्या होगा। उसके बाद वह कहां जाएंगे। बड़ी-बड़ी कंपनियों में गनमैन और उनके गोदामों के रखवाली के लिए पहरेदार रखना चाहते हैं। उसके लिए ट्रेंड कर रहे है क्या? युवा और किसान के वोट से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उनको भी परेशान करके रख दिया। उसके लिए भी तीन काले कानून और आज नौजवानों के लिए भी दरवाजे बंद कर दिए। कांटेक्ट भर्ती गलत है, हम इसका पूरा विरोध करते हैं। केंद्र की सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए। अमर जवान ज्योति से शुरू हुई रैली का स्टेचू सर्किल, पांच बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ व छोटी चौपड़ होते हुए पीसीसी पर समापन हुआ। तिरंगा वाहन रैली में गहलोत सरकार के कई मंत्री और कांग्रेस से जुड़े कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *