पत्थर खान में दो मजदूरों के दबने से हुई मौत, देखे खबर

जयपुर, में मंगलवार सुबह पत्थर खान में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। खान में काम करते समय 20 फीट ऊंचाई से पत्थर टूटकर दोनों पर गिरे थे। हरमाड़ा थाना पुलिस ने साथी मजदूरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने चौमूं सीएससी में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। ASI रामेश्वर लाल ने बताया कि हादसे में सुदर्शनपुरा हरमाड़ा निवासी कल्याण सहाय जाट (36) पुत्र हरिनारायण जाट और भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी महेन्द्र भील (26) पुत्र भैरूराम भील की मौत हो गई। दोनों मृतक दादर नारदपुरा स्थित पत्थर खान में काम करते थे। सुबह करीब 10 बजे खान से पत्थर निकालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से 20 फीट ऊंचाई से पत्थर टूटकर गिरा। वहां काम कर रहे कल्याण सहाय और महेन्द्र भील पत्थरों के नीचे दब गए। हादसे के बाद साथियों में हंगामा मच गया। हरमाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। साथी मजदूरों की मदद से पत्थरों के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में चौमूं CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को डेड घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *