ये जो मोहब्बत है…मर जाएं मिट जाएं हो जाएं बदनाम !
बीकानेर। बीकानेर में एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है।  बीछवाल थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की उपचार के दौरान पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। ऐसे में मृतक के शव पर दो महिलाओं ने दावा कर दिया। मामला बढ़ा तो बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को सुलझाकर मृतक के भाई बीछवाल थाने में तैनात हैडकांस्टेबल अशोकपाल को सौंपा।

जानकारी के अनुसार बीछवाल थाना क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक राजकुमार पाल पुत्र रतनचंद पाल की आज तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक पति के शव को लेने दो पत्नियां पहुंच गई। दोनों पत्नियों ने पति के शव लेने का दावा करने पर विवाद बढ़ गया। इत्तला मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाकर मृतक के भाई अशोकपाल को शव सौंपा।