बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक पार्क में शव मिला है। बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि जूनागढ़ स्थित पुराने बस स्टेण्ड के सामने स्थित पार्क में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि मृतक की अधिकृत रूप से तो पहचान नहीं हो सकी है। किन्तु शव के पास मिले सामान में एक मेडिकल प्रमाण प्रत्र में मृतक का नाम अमरजीत लिखा है और वो हरियाणा के करनाल जिले से तालुक्क रखता है। मृतक के दोनों पैर नहीं है। वो लंबे समय से इसी पार्क में रहता था। जिसकी संभवत रात को मौत हो गई। शव की सूचना मिलने के बाद खादिम खिदमतगार कमेटी के नसीम, सोएब व हाजी जाकिर ने संस्था की एंबुलेंस में शव को पीबीएम पहुंचाया। जहां असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़वागत व ताहिर हुसैन के सहयोग से शव मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस शव के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों की तलाश में जुट गई है।
Related Posts
नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
चूरू । वार्ड दो की 16 वर्षीय नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म व…
गहलोत पर पायलट ने बोला हमला बोले 50 साल तक यही रहेूंगा
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक पर एक बार फिर तंज कसते…
युवक ने पेड़ पर लटककर दी जान
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।…
