बीकानेर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नाले में युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि भुट्टों के चौराहे के पास बने नाले में एक युवक का शव मिला। जिसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक इंदिरा कॉलोनी निवासी अशोक मेघवाल था,जो मंगलवार शाम को नाले में गिर गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा जब खोजबीन की तो सुबह उन्हें इस संदर्भ में सूचना मिली। हांलाकि इस बात की अभी तक पुष्टि नही हुई है। कि अशोक नाले में कैसे गिरा। ऐसी जानकारी मिल रही है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण शायद वह नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
Related Posts
अस्पताल में दो कर्मियों को आया करंट
बीकानेर। ट्रोमा सेंटर में बार – बार होने वाली लाइट ट्रिपिंग का स्थाई समाधान करने…
नाकाबंदी के दौरान युवक के पास से क्या मिला
बीकानेर। गंगाशहर पुलिस के द्वारा देर रात्रि कोअवैध रुप डोडा पोस्त ले रहे एक युवक…
ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान-जेवरात जलकर स्वाह
बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत एक गांव की ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान,नकदी…
