बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में नाले में एक जने की शव मिलने से खलबली मच गई। जानकारी मिली है कि सेटेलाईट अस्पताल सामने स्थित गंदे नाले में एक जने के शव की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पीबीएम की मोर्चरी में भिजवाया। ये कौन है और इसका शव नाले में कैसे पहुंचा। इसकी पुलिस जानकारी जुटा रही है। आपको बता दे की एक सप्ताह पहले सदर थाना इलाके में भी एक बुजुर्ग का शव मिला था। और अब नयाशहर थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हुई है। लगातार ऐसी घटनाओं से आमजन में रोष है।
Related Posts
बीकानेर : जोशीवाड़ा क्षेत्र से युवक को चाकू की नोक पर उठा ले गये बदमाश
बीकानेर। शहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है कि दो युवकों ने एक युवक…
अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर की ईहलीला समाप्त
बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना इलाके में एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला…
प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे……
बीकानेर। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है आये दिन दुष्कर्म की…
