अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। चोर दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने बाजार से बाइक पर रखा बैग चोरी कर फरार हो गए। मामले में सेल्समैन ने अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पलटन बाजार निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र लच्छीराम ने अलवर गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि वह सेल्समैन का काम करते हैं। गुरुवार को वह बिहारीगंज मार्केट में अपने दोस्त श्रीनाथ लाइट वाले पंकज की दुकान पर रुका हुआ था। उसका बैग उसकी गाड़ी पर पढ़ा था। जिसमें 6 हजार रुपए का सामान था। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और उनका बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उनके द्वारा बदमाशों का पीछा भी किया गया। लेकिन वह अपनी बाइक को लेकर फरार हो गए। पीड़ित नरेंद्र द्वारा मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दर्ज करवाई गई है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
सीओ शहर को ईजिनियरिंग की जांच सौंपी
बीकानेर। बीकानेर इंजिनियरिंग कॉलेज में भ्रष्टचार का खेल चोली दामन का खेल है। जब से…
व्यक्ति की हत्या
बीकानेर। जिले के सेरूणा में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।…
बीकानेर : बंद मकान में चोरो ने किये हाथ साफ़
नोखा। चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। नोखा के घरों व…
