बीकानेर। कोरोना के कारण क्षेत्र में नौंवी जिंदगी शुक्रवार रात को समाप्त हो गई है। क्षेत्र के गांव बाना की चंदादेवी जाट गत 22 अप्रैल को संक्रमित रिपोर्ट हुई थी एवं उसके बाद से ही लगातार स्वास्थ्य में कमी आ रही थी। गत शनिवार को तबीयत बिगडऩे पर उनको बीकानेर ले जाया गया। जहां दौराने इलाज शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। इससे पूर्व कोरोना के कारण गावं हेमासर, बिग्गा, श्रीडूंगरगढ़, इंदपालसर हिरावतान में एक एक व गांव सुरजनसर व मोमासर में दो दो मौतें हो चुकी है। गांव बाना में अन्य कई लोग संक्रमित भी सामने आए है एवं बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी है जिन्हें बुखार की शिकायत है लेकिन उनकी जांचें नहीं हुई है।
Related Posts
55 नये पोजेटिव केस सहित प्रदेश का आंकड़ा 4589 पंहुचा, पढ़े खबर
जयपुर। राजस्थान में 55 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही रोगियों की इसकी…
मूक पशुओं को भी भूखा नही सोने देते ऐसा है नगर बीकाणा, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर। शहर में कोरोना के कहर मैं जहाँ जरुरतमंद तो अपनी जरूरतों को अपने सामर्थ्य…
गश्त के दौरान दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
बीकानेर। जिले में हो रही निरंतर चोरियों पर अब पुलिस भी सख्त नजर आ रही…
