बीकानेर। उपभोक्ता सरंक्षण का लाभ दूरदराज तक विशेष कर ग्रामीण और दलित तबकों तक पहॅुचाया जाना जरूरी है। उपभोक्ता सरंक्षण एक ऐसा अभियान है, जिसका लाभ संमग्र रूप से हर नागरिक और व्यक्ति को मिलता है इसके लिए व्यापक तौर पर अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है।
ये विचार उपभोक्ता जागरण मंच की और से 14 नवम्बर उपभोक्ता शक्ति दिवस के अवसर पर जस्सुसर गेट स्थित पी एस डी सभागार में मंच के संस्थापक अध्यक्ष खुशाल चंद व्यास ने व्यक्त किया।
उन्होने कहा है कि सरकार ने कानून बनाया है लेकिन जागरूकता के अभाव में उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
मंच की मुख्य समन्वयक संतोष परिहार ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कार्य समाज सेवा का कार्य है और यह सब की जिम्मेदारी है कि हम केवल स्वहित की चिन्ता न करे और सार्वजनिक दायित्वों का भी सही ढंग से निर्वहन करे।
महासचिव सत्यनारायाण शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं में धीरे-धीरे चेतना आ रही है लेकिन उपभोक्ता आन्दोलन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण उपभोक्ताओ को जागरूक करने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
मंच की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने कहा कि उपभोक्ता सरंक्ष्ण के सबंबध में सरकार एवं स्वैच्छिक संस्थाएं प्रयास कर रही है। जिसे निरन्तर जारी रखने की आवश्यकता है साथ ही उपभोक्ता सरंक्षण कानून के प्रावधानो की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुॅचाने की जरूरत है तभी हम अधिनियम की सांर्थक्ता होगी।
कार्यक्रम को सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक मनोज व्यास खाजुवाला शहर जिला अध्यक्ष धनसुख आचार्य, शहर जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शबनम पठान संयुक्त सचिव बैबी स्वामी सावित्री स्वामी भुवनेश ओझा महेन्द्र सुथार ने संबोधित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रजवलित कर किया गया। संचालन ने किया तथा संचालन ने आभार व्यक्त किया।