चूरू। जिला अस्पताल में जेबकतरे पूरी तरह से सक्रिय हैं, सोमवार को रेबीज का इंजेक्शन लगाने आए व्यक्ति की जेब कट गई। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन रेबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए आए हुए थे। इस दौरान अस्पताल में सक्रिय जेब तराश ने जेब साफ कर दी। कांग्रेस नेता ने बताया कि जेब में साढ़े चार हजार रुपए से अधिक सहित आवश्यक दस्तावेज भी थे। जेब तराशी का पता चलने पर उन्होंने अस्पताल चौकी पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने शातिर को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है, जब अस्पताल में किसी की जेब कटी है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, लेकिन पुलिस कुछ देर इधर-उधर तलाश कर ड्यूटी पूरी कर लेती है।
Related Posts
10 लाख के नोट जले:संदूक में रखे 7 लाख रुपए पूरी तरह से राख हुए
बीकानेर। बीकानेर के पांचू में मंगलवार दोपहर एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग…
होटल में बेच रहा था अवैध शराब,पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध दारू बेच रहे एक जने को…
युवक के साथ मारपीट कर रूपये छीने
बीकानेर। गांव-गांव में टेम्पों में घुमकर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति के साथ शेरेरां गांव में…
