बीकानेर में कांग्रेस उलझी प्रतिस्पर्धा में, धरना स्थल बना अम्बेडकर सर्किल, पढ़े खबर

बीकानेर। शहर कांग्रेस में इन दिनों नेताओ व पदाधिकारियों में एक दूसरे में आपसी प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। बीकानेर में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके व्यक्ति हो या फिर निवर्तमान जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस अग्रिम संगठनों में युथ कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई से जुड़े लोग अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा को उभारने के लिए जब चाहे तब प्रदर्शन करने, पुतला जलाने का कार्यक्रम रख लेते है। इन आयोजनकर्ताओ को उनके साथ की संख्या से कोई सरोकार नहीं है। इसी का नतीजा है की कांग्रेस के नाम पर होने वाले इन आयोजनों में उपस्थिति 10 से 20 लोगो तक सिमटी रहती है। कभी-कबार यह संख्या 5 से 6 दर्जन लोगो तक का आकंड़ा रह जाता है। अधिकतर कार्यक्रमों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति भी नहीं होती है। इस आपसी प्रतिस्पर्धा पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की पकड़ पर कई सवाल खड़े होते है ?

 

अति उत्साही, ऊर्जावान युवा कांग्रेस के नेता, प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में कल हुवे पेट्रोल-डीज़ल व रसोई गैस के दामों में हुयी बढ़ोतरी के खिलाफ कोटगेट पर प्रदर्शन कर जनता का विश्वास खो चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री अरुण व्यास ने धोखेबाज प्रधानमंत्री के कार्यो की मंशा को समझने पर जोर दिया। युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रफुल हटिला, महासचिव रविकांत वाल्मीकि, पश्चिम विधान सभा युवा कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र बिस्सा यूथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी व वर्तमान पार्षद वसीम अब्बासी, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, पार्षदपति हसन कादरी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, यूथ कांग्रेस के नेता तोलाराम सियाग, यूनस अली, सुनील सारस्वत, कांग्रेस निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, जयदीप सिंह,गोरधन मीणा, विजय प्रकाश भादाणी, गिरधर जोशी, भानु राठोड, भीखाराम मेघवाल, राजा पंडित, महबूब रंगरेज, धनसुख, नर नारायण स्वामी, अनिरुद्ध पुरोहित, माइकल पंडित, रणविजय बोहरा, विकास चावरिया, भवानी आसेरी, विकास झावा, मुरली किराडू, अंशुमान पुरोहित सहित महिला कांग्रेस की सुनीता गौड़, आशा स्वामी, मुमताज बानो, मुमताज शेख ने भी इस प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ हुवे इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व व पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व पदाधिकारी इस प्रदर्शन में सरीक नहीं हुवे और तो और प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव देवेंद्र बिस्सा व प्रदेश यूथ कांग्रेस में जिले से जुड़े नवनिर्वाचित राज्य के कार्यकारी सोशल मीडिया सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी नहीं निभाई।

इसी प्रतिस्पर्धा में जिला कांग्रेस के निवर्तमान सचिव मनोज चौधरी के सानिध्य में आज अम्बेडकर सर्किल पर केंद सरकार के खिलाफ धरना लगाया गया है। यह धरना किसान आंदोलन के समर्थन व केंद सरकार के तीन कृषी कानूनों के विरुद्ध लगाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *