कांग्रेसी पार्षदों ने निगम में किया प्रदर्शन, आवारा पशुओं को पकडऩे में निगम सिस्टम फेल,पढ़े

बीकानेर। लम्बे अर्से से चल रही आ रही शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर आज फिर कांग्रेसी पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए निगम महापौर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। पार्षद मनोज बिश्रोई के नेतृत्व में आज कांग्रेसी पार्षदों ने निगम गेट पर सांकेतिक धरना देकर निगम प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। पार्षद मनोज बिश्रोई ने बताया कि आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए निगम का सिस्टम फेल हो चुका है। शहर के मुख्य इलाकों से लेकर गलियों में आवारा पशुओं का आंतक देखने में आ रहा है।

यहीं नहीं निगम कार्यालय में भी आवारा पशुओं मंडराते नजर आते है। निगम की इस लापरवाही के चलते शहर में आये दिन हादसे हो रहे है। जिससे आमजन चोटिल हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुरलीधर व्यास कॉलोनी में हुए हादसे के बाद भी निगम सबक नहीं ले रहा है। निगम महापौर द्वारा इस संबंध में कोई टेण्डर भी नहीं किया है। ऐसे ही हालात रहे तो इस समस्या को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद महेन्द्र सिंह बडग़ूजर, चेतना चौधरी, प्रफुल्ल हटीला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *