जेएनवी में कांग्रेस प्रत्याशी को लड्डूओं तोला

बीकानेर पूर्व

  बीकानेर पूर्व की जनता ने मुझे संबंल दिया है-झंवर

 बीकानेर। विधानसभा के चुनावी रण में बीकानेर पूर्व सीट पर भाजपा को शिकस्त देने के लिये मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर का प्रचार अभियान के दौरान अनेक इलाकों में जागरूक लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत सत्कार कर उन्हे मत समर्थन का भरोसा दिलाया। सघन प्रचार पर निकले कन्हैयालाल को जय नारायण व्यास कॉलोनी में अभूतपूर्व समर्थन मिला और उत्साही लोगों ने उन्हें लड्डूओं से तोला।
व्यास कॉलोनी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कन्हैयालाल ने भरोसा दिलाया कि बीकानेर पूर्व क्षेत्र अब मेरी कर्मस्थली बन गया है,यहां के लोगों ने मेरा संबंल बढाया है,मैं क्षेत्र की बिना राजनैतिक भेदभाव से सेवा करके सबका संबंल बढाऊंगा। झंवर ने कहा कि विरोधी दल के लोगों ने मुझे बाहरी बताकर दुष्प्रचार किया था,लेकिन क्षेत्र की जनता ने मुझे अभूतपूर्व स्नेह देकर विरोधी दल की बोलती बंद करवा दी। झंवर ने प्रचार की मुहिम के तहत जय नारायण व्यास कॉलोनी के अलावा पवनपुरी,तिलक नगर,पटेल नगर,खतूरियां कॉलोनी समेत अनेक जगहों पर जन संपर्क कर मत और समर्थन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *