उदयपुर, उदयपुर में एक कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ करने पर मनचले की जूते से पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास जुटी भीड़ ने पिटाई का वीडियो शूट क लिया। घटनाक्रम उदयपुर के सूरजपोल इलाके का बताया जा रहा है जहां एक मनचला लड़की को छेड़ने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो मनचला नगर निगम के पीछे वाली गली में भाग गया। लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाई और पीछा कर उसे दबोच लिया। फिर दाएं पैर का जूता खोल उसे सड़क पर ही पीटना शुरू क दिया। यह सब देखकर मौके पर कई लोग जमा हो गए। मनचले ने जब तक दंडवत होकर माफी नहीं मांग ली तब तक उसकी थप्पड़ों और जूते से पिटाई होती रही। खास बात यह थी कि भीड़ में से किसी ने भी मनचले को हाथ तक नहीं लगाया। लड़की ने खुद अपने दम पर ही मनचले को घुटने के बल ला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे के करीब की घटना है। अधेड़ से दिखने वाले शख्स स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। जैसे ही लड़की ऑब्जेक्शन किया तो वह डर के मारे भाग निकला। लेकिन पीछा कर थोड़ी ही दूर नगर निगम के पीछे वाली सड़क पर लड़की ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर सबक सिखाया। लड़की को पीटता देख लोग उसकी मदद करने के लिए रूके। लेकिन किसी ने भी उसे हाथ नहीं लगाया। लोगों ने आदमी से पूछा कि वह कौन है मगर वो जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान लड़की ने सिर्फ पिटाई ही नहीं की बल्कि माफी भी मंगवाई। पिटाई के दौरान लोगों ने मनचले को पुलिस के हवाले करने की बात भी कही। मगर लड़की उसे पीटती रही। इस दौरान लड़की ने उस व्यक्ति से हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी भी मांगने को कहा। साथ ही उस व्यक्ति को कहा कि वो दोबारा ऐसा ना करे। माफी मांगने के बाद बिना मुकदमा दर्ज कराए है लड़की वहां से चली गई। फिलहाल थाने में इसको लेकर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन मनचले की पिटाई की पूरे शहर में चर्चा है।
कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ करने पर मनचले की जूते से पिटाई
