शहर के नामी ज्वैलर ने बिना बिल के जेवरात मंगवाये, सेल टैक्स ने किये जब्त

नई दिल्ली। स्टोन से बनी ज्वैलरी जब्त की है। यह ज्वैलरी मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर लाई गई थी। खुफिया सूचना के आधार पर एंटीइवेजन ब्रांच ने यह कार्रवाई शुक्रवार को की है। बिना बिल की ज्वैलरी जब्त कर ली गई है।
सेल टैक्स अफसरों को सूचना मिली थी कि मुंबई से जयपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में एक कंसाइनमेंट बुक हुआ है। इसमें सोने की ज्वैलरी और प्रीसियस स्टोन हैं। इसमें कुछ ज्वैलरी को बिना बिल के लाए जाने की सूचना मिली थी। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने से पहले ही अफसरों ने एयरपोर्ट पर मोर्चा संभाल लिया था। फ्लाइट से आए कंसानमेंट की टीम ने जांच की तो सूचना सही निकली। इसमें जयपुर के कई नामी ज्वैलर का माल बिना बिल के पाया गया। विभाग की टीम ने इस कंसाइनमेंट को जब्त कर लिया।
विभाग अब बिना बिल के लाई गई ज्वैलरी और प्रीसियस स्टोन से टैक्स और जुर्माना वसूलेगा। सीजर मेमो के आधार पर अभी दो करोड़ कीमत आंकी गई है। इसके आधार पर अब टैक्स और जुर्माने का आकलन किया जा रहा है। टैक्स और जुर्माना वसूलने के बाद इस कंसानमेंट को तय प्रक्रिया अपनाकर छोड़ा जाएगा। दिवाली के आसपास सोने-चांदी और प्रीसियस स्टोन का कारोबार बढ़ जाता है। कई ज्वैलर बिना दस्तावेजों के ही ज्वैलरी और प्रीसियस स्टोन मंगवाते हैं। सेल्स टैक्स कमिश्नर रवि जैन ने निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *