बीकानेर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार नहीं माने जाने के निर्णय से आहत अनुसूचित जाति,जनजाति,ओबीसी और अल्पसंख्यक के नेताओं ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। इस आह्वान के तहत बीकानेर में भीम आर्मी आज सुबह ही बाजार में उतर चुकी है। इस वजह से हंगामे के माहौल बना हुआ है। हालांकि रविवार होने के कारण काफी दुकानें तो खुली ही नहीं है, लेकिन जो भी दुकानें खुली हैं,उन्हें बन्द करवाया जा रहा है। भीम आर्मी के वीर बहादुर ने बताया कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से सहमत नहीं हैं और फिर से पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार को बहाल करने की मांग करते हैं।इसके साथ ही एनपीआर, एनआरसी और सीएए का भी विरोध करते हैं।भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष आज़ाद सोहन द्रविड़ ने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद द्वारा भारत बंद की घोषणा के तहत राजस्थान इकाई द्वारा राजस्थान बन्द करवाया जा रहा है। इस संबंध में हम कलेक्टर को भी ज्ञापन देंगे।
Related Posts
हल्की धूप ने दिलाई सर्दी से राहत, 28 दिसंबर तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश में सर्दी के उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। आज भी पश्चिमी राजस्थान को…
42 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के सीनियाला गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात…
इन क्षेत्रों से आये रविवार को पॉजिटिव
बीकानेर। कोरोना का ग्राफ निरन्तर बढता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने…
