जयपुर। अगर आपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो लगवा लें। जनवरी से सभी नेशनल हाईवे पर कैशलेन को बंद कर दिया जाएगा। वाहन सिर्फ फास्टैग लेन से ही निकलेंगे।दरअसल, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सभी टोल प्लाजा पर नकदी लेन-देन बंद करने जा रहा है। इसलिए सभी चार पहिया वाहनों में 31 दिसंबर तक फास्टैग लगाने की बात कही जा रही है।इसके बाद जिन गाडिय़ों में फास्टैग नहीं होने पर टोल प्लाजा के एक लेन पर लंबी लाइन लगना पड़ सकता है। क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह से फास्टैग को अनिवार्य हो जाएगा।एनएचएआई ने देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सौ फीसदी लेन को फास्टैग करने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।इसी के तहत जयपुर रीजन (प्रदेश के सभी हाइवे शामिल) में आगरा, सीकर, अजमेर, टोंक और दिल्ली हाइवे स्थिति करीब आधा दर्जन टोल प्लाजा को कैशलैस करने की तैयारी शुरू कर दी है।फिलहाल की बात करें तो हाइवे पर 80 फीसदी लेन पर फास्टैग का उपयोग किया जा रहा है। एक लेन को कैश के लिए छोड़ रखा है।
Related Posts
अपहरण हुए 35 महिला- बच्चों को बचाया राजस्थान पुलिस ने, MP से झालावाड़ आए 100 हथियारबंद अपहरणकर्ता
झालावाड़ प्रदेश में अपराधी कितने बेखौफ हो गए हैं। इसकी बानगी गुरुवार को राजस्थान के…
परीक्षा में OMR शीट बदलवाकर सिलेक्शन कराने का दिया झांसा, 8 लाख रुपए हड़पे
जयपुर, प्रदेश में JEN भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के…
ज्यादातर हिस्सों में तापमान में रही गिरावट
आगामी दो दिनों में शीतलहर और पाला गिरने की चेतावनी। बीकानेर। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों…
