CBSE 10वीं -12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी:12th में राजस्थान में 95% स्टूडेंट पास, गर्ल्स आगे

अजमेर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के साथ 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 92.71% रहा, लेकिन अजमेर रीजन (राजस्थान और गुजरात) ने नेशनल एवरेज से ज्यादा रिजल्ट दिया है। अजमेर का रिजल्ट 96.01% रहा। देश भर के 16 रीजन में अजमेर का छठा स्थान है। इस रीजन में राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी है। डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट results.gov.in पर भी जारी हुए हैं, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है।

12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स (राजस्थान)

  • राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा।
  • कुल 24494 बच्चे रजिस्टर्ड थे
  • एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट 24421 थे
  • लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 0.87% ज्यादा रहा।
  • कुल 96.27 फीसदी लड़के और 97.14 फीसदी लड़कियां पास हुईं।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

अजमेर रीजन से 1 लाख 3 हजार स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम
पूरे देश में 14 लाख 54 हजार 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं का एग्जाम दिया था। वहीं अजमेर रीजन में राजस्थान व गुजरात से 1 लाख 3 हजार 24 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, इसमें 61 हजार 277 बॉयज व 41 हजार 747 गर्ल्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *