देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में GK पेपर लीक मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी उमेश मिश्रा ने साफ किया कि आरोपियों के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट( NSA) लगाया जाएगा। आरोपियों की प्रॉपर्टी सीज होगी। आरोपियों की मदद करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस ने अब तक मामले में 45 स्टूडेंट्स समेत 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।इधर, गिरफ्तार किए 45 स्टूडेंट्स में से 43 जालोर जिले के रहने वाले हैं। एक-एक स्टूडेंट बीकानेर और जोधपुर का है। पकड़े गए स्टूडेंट्स में 6 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आज सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से युवतियों को 2 और युवकों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पकड़े गए स्टूडेंट्स अब कोई भर्ती परीक्षा नहीं दे सकेंगे।डीजीपी ने बताया- जिला पुलिस और एसओजी को पकड़े गए आरोपियों की कुंडली खंगालने के निर्देश दे दिए हैं। पकड़े गए और फरार चल रहे सभी बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।उन्होंने बताया- नकल कराने में शामिल बदमाशों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पासा (प्रिवेंटिव ऑफ एंटी सोसियल एक्टिविटी एक्ट) भी लगाया जाएगा। पासा कानून के अनुसार व्यक्ति को बिना एक साल तक पुलिस हिरासत में रखा जा सकता हैं।मिश्रा ने बताया- इन बदमाशों से जुड़े लोगों से भी पुलिस को पूछताछ करने के लिए कहा गया है। गैंग को ऑपरेट करने वाले, इन बदमाशों को शरण देने,आर्थिक सहायता करने की बात सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में पेपर लीक का आरोपी सुरेश विश्नोई।

सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक मामले में शनिवार देर रात तक आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई पूरी कर ली गई। रविवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उन्होंने पेपर के लिए सबसे पहले किससे बात की। कौन उनको इस बारे में सब कुछ बता रहा था?वहीं अब तक उदयपुर पुलिस की पकड़ में आए सुरेश विश्नोई और भजनलाल को भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगा। सुरेश ढाका और भूपेंद्र की तलाश की जा रही है। उदयपुर से जालोर और जयपुर के लिए टीमें रवाना की गई, जो लगातार दबिश दे रही है।लोक परिवहन की बस। इसी में सभी स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व कराया जा रहा था।

हेड मास्टर समेत 4 कर्मचारी सस्पेंड
सरकार ने भी पेपर लीक मामले में शनिवार रात को एक्शन दिखाया। हेड मास्टर सुरेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक रावताराम, कनिष्ठ सहायक पुखराज और ग्रेड सेकेंड टीचर भागीरथ को निलंबित किया गया है। इनको बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार छात्रों में 43 जालोर, एक-एक बीकानेर और जोधपुर से
1. दिनेश चौधरी, 2. जगदीश कुमार, 3. कमलेश कुमार, 4. प्रकाश विश्नोई, 5. सुनील कुमार, 6. कपिल विश्नोई, 7. दिनेश विश्नोई, 8. सुरेश चौधरी, 9. नगेंद्र कुमार, 10. सुभाष कुमार, 11. मगनलाल, 12. सुनील कुमार, 13. रमेश पुरोहित, 14. श्रवण कुमार, 15. भेराराम, 16. सुखदेव, 17. नागराज, 18. लुणाराम, 19.रमेश राम, 20. बदराराम, 21. लाभुराम, 22.सुरेश कुमार विश्नोई, 23. संतोष विश्नोई, बीकानेर 24. गंगाराम मेघवाल, 25. भजनलाल, 26. रमेश कुमार, 27. सुनील विश्नोई, 28. नितीश विश्नोई, 29. महेन्द्र कुमार, 30. अर्जुन कुमार, 31. सांवलाराम, 32. सोवनीकुमारी, 33. सरोज खोखर, 34. मेनका, 35. निवेदिता 36. रघुनाथराम, 37. केहराराम, 38. अरविंद कुमार, 39. जयश्री, 40.भजन लाल, 41. गणेश सियाल, जोधपुर, 42. नरेश कुमार, 43. रतनाराम, 44. सुरेश कुमार, 45. पीराराम।