बीकानेर। बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को भारत बंद के आह्वान पर बीकानेर में सीएए, एनआरसी, ईवीएम के विरोध का असर देखने को मिला। शहर के मुख्य मार्ग कोटगेट पर भी बहुजन क्रांति मोर्चा के समर्थकों ने जुलुस निकालकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए अपील की लेकिन व्यापारियों ने साफ तौर पर मना कर दिया कि हम अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं करेगें। इस बीच मोर्च के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया। इस दौरान सड़क पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात हो गया। शहर के सभी थानों के थानाधिकारियों ने पूरे मार्ग को अपनी निगरानी में रखा है। जिससे की कोई अनहोनी ना हो।
Related Posts
बीकानेर : जमीन के नाम पर लाखों रुपए हड़पने का मामला आया सामने,पढ़े खबर
बीकानेर। धोखाधड़ी कर 24 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में…
राजस्थान में लगभग तस्वीर साफ, जानें किस सीट पर कौन, कितने वोट से आगे चल रहा
देवेन्द्रवाणी न्यूज़। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के 80 दिन बाद आखिर नतीजों की घड़ी…
बीकानेर : पुरानी जेल भूमि को निवेशकों के लिए बनाया जाएगा अधिक उपयुक्त, पढ़े खबर
बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा पुरानी जेल परिसर भूमि को निवेशकों के लिए अधिक उपयुक्त…
